स्त्री-शिक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक तैयार कर उसे प्रस्तुत कीजिए।


डम-डम-डम-डम

कॉलेज के विद्यार्थियों के समूह का दृश्य है। इस समूह में दो छात्र एवम दो छात्राएं हैं।


पहला छात्र- सुनो भाई ध्यान से सुनो। कल पास के गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई।


दूसरा छात्र- क्या युवती पढ़ी-लिखी थी?


पहला छात्र- नहीं जी! वह तो साफ मूर्ख थी।


दूसरा छात्र- उसकी हत्या क्यों हुई?


पहला छात्र- ग्रामीणों ने उसे डायन समझकर मार डाला।


दूसरा छात्र- तभी तो ऐसा हुआ।


पहला छात्र- मैं नहीं समझा।


पहली छात्रा- इसमें समझने वाली कौन सी बात है?


दूसरी छात्रा- वही तो।


पहला छात्र- कैसे-कैसे?


दूसरा छात्र- युवती का पढ़ा-लिखा होने से उसका विवाह गांव में थोड़े ही होता!


पहली छात्रा- नहीं यह बात नहीं है।


दोनों छात्र (एक स्वर में) - फिर क्या बात है?


पहली छात्रा- पढा-लिखा होने पर छात्रा अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती थी।


दूसरी छात्रा- और वह समाज में लोगों को कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक कर सकती थी।


दोनों छात्र (एक स्वर में) -और फिर उस युवती की हत्या नहीं होती।


दोनों छात्राएं(एक स्वर में) -हां हां।


डम-डम-डम-डम


13
1